
शहडोल. नगर के गांधी चौक में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गई जब कोरोना मरीज को लेकर जा रही एक निजी एम्बुलेंस के पहिए में चलते-चलते आग लग गई। गांधी चौक में तैनात पुलिस कर्मियों ने देखा तो आनन-फानन में वाहन को रुकवाया।
वाहन में आग लगने की जानकारी लगते ही उसमें लेटा कोविड मरीज कूदकर दूर जा खड़ा हुआ था। जिसके बाहर निकलने के साथ ही वहां मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए भयभीत हो गई। पुलिस कर्मियों द्वारा आनन-फानन में मरीज के अटेंडर को भी एम्बुलेंस से बाहर निकाला गया। साथ ही कोविड मरीज को एक किनारे करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु कर दिए गए।
पुलिस टीम ने आनन-फानन में एम्बुलेंस में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत थी कि समय रहते चौराहे पर तैनात यातायातकर्मी की वाहन के पहिए पर नजर पड़ गई और उन्होने वाहन को रोककर आग पर काबू पा लिया। थोडी सी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान पुलिस कर्मी वर्षा बैगा, संतोष कोल, रवि केवट, जगन्नाथ सिंह और प्रतिभा शर्मा के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। जिनकी मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
Must see: MP में कोरोना के ताजा आंकड़े
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 11051 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 671763 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6420 पहुंची है।
Published on:
10 May 2021 07:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
